मंगलवार, 9 अक्तूबर 2007

राम से भारत का सम्मान जुडा है


राम से भारत का सम्मान जुडा है !
प्रो सी॑ बी श्रीवास्तव विदग्ध
c-6 , M.P.S.E.B. Colony Rampur ,
Jabalpur (M.P.) 482008
मोबा ०९४२५४८४४५२
राम की गाथा चरित्र व जीवन से आदर्श महान जुडा है !
राम के नाम से धर्म नहीं जन जीवन का मन प्राण जुडा है !
राम का सौम्य स्वभाव स्नेह सुशीलता निर्मल पावन गंगा !
राम से संस्कृति का यश गान है भारत का सम्मान जुडा है !

राम तो है एक शाश्वत चेतन तत्व कभी भी जो म्लान नहीँ है !
राम की मानस मूर्ति सशस्त है अक्छय है म्रियमाण नहीँ है !
राम का नाम सदा सुखधाम है जन जन हित नित दीप प्रकाशित !
ऐसे श्री राम से जिसको हो विरोध वो हो कुछ भी इंसान नहीँ है !

राम है बुध्दि विवेक सनेह दया तप त्याग की उज्ज्वल मूरत !
एक विनम्र विवेकी उदार सनेही स्वरूप की सात्विक सूरत !
राम को बाँध न पाई कभी कोई धर्म या देश विशेष की सीमा
भारत दक्छिण पूर्वी एशिया विश्व में व्याप्त है राम की कीरत !!

कोई टिप्पणी नहीं: